वायरल हुई विद्युत जामवाल की न्यूड फोटोज

img

विद्युत जामवाल अपनी दमदार एक्टिंग और स्टंड के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिटनेस और देसी अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही ही में अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। इस बार विद्युत ने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की है, जिसे देख लोगों को रणवीर सिंह की याद आ गई। हालांकि कुछ लोग एक्टर को उनकी इन फोटोज के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

विद्युत जामवाल ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह न्यूड नजर आ रहे हैं। पहली 2 फोटोज में वह जंगल में बैठे दिख रहे हैं, तो वहीं तीसरी फोटो में वह नदी में नहाते दिख रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी – “परमात्मा का निवास” 14 साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया। जंगल में आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढना और “मैं कौन नहीं हूं” को जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है, जो कि “मैं कौन हूं” को जानने के साथ-साथ शांति में खुद की रक्षा करने का पहला कदम है।

विद्युत ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि मैं अपने कम्फर्ट जोन के बाहर सबसे अधिक आरामदायक हूं। मैं प्रकृति की प्राकृतिक आवृत्ति के साथ तालमेल बिठाता हूं और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में कल्पना करता हूं। यहीं पर मैं वह ऊर्जा पैदा करता हूं, जिसके साथ मैं खुद को घेरना चाहता हूं और घर वापस आना चाहता हूं। अपने जीवन में एक नए अध्याय का अनुभव करने के लिए तैयार हूं, पुनर्जन्म। एक्टर के पोस्ट पर

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं विद्युत के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी। एक यूजर ने लिखा कि ‘मोगली भी पत्ता पहनता था भाई। ‘अगर आप अकेले हैं तो तस्वीर कौन खींच रहा है?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भाई ये किस लाइन में आ गए आप।’ एक यूजर ने लिखा कि आज से इसकी मूवी बायकॉट करते हैं, देश का महौल खराब कर रहे हैं सब। एक यूजर ने लिखा कि ‘मैं तो तेरे को हीरो समझता था, तू तो आदिमानव निकला रे। एक ने एक्टर से सवाल किया, ‘ये करना जरूरी था क्या…?’ किसी ने लिखा, ‘रणवीर सिंह बी लाइक: मैं क्या काम छोड़ दूं?’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement