अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर!
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने इम्मोर्टल आफ अश्वत्थामा बनाने की घोषणा की थी और उनका इरादा विक्की कौशल को अश्वत्थामा की भूमिका में लेने का था। लेकिन बजट की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा। चर्चा है कि वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर को फिल्म के लिए पहले ही साइन कर लिया गया है।यह फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित है और गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की जिंदगी को चित्रित करेगी।अश्वत्थामा के पात्र को निभाने के लिए शाहिद कपूर को गहन शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरना होगा। फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त मे आरंभ होने की संभावना है। फिल्म के निर्देशन की कमान कन्नड़ फिल्ममेकर सचिन रवि को सौंपी गई है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
