इराक :अर्बिल प्रांत में इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत
बगदाद, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में एक आवासीय इमारत में शुक्रवार रात आग लगने से चौदह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। सोरन स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया है, ''आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे, और फिर पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल गई। बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। नागरिक सुरक्षा टीमों और अग्निशामकों ने आग बुझा दी है।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
