झारखंड: सिमडेगा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
सिमडेगा (झारखंड), सोमवार, 04 दिसंबर 2023। झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को एक नियमित सुरक्षा अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि दोनों को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर साहुबेड़ा मोड़ इलाके में दो दिसंबर को पकड़ा गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘माओवादियों से जब वाहन जांच स्थल पर रुकने के लिए कहा गया था तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।’’ उन्होंने बताया कि माओवादियों के पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
