उत्तर प्रदेश जा रहे हैं घूमने तो इन 5 जगहों का ले आनंद

img

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका ट्रिप उत्तर प्रदेश जाने का है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहाँ आप यहाँ जाकर आराम से घूम सकते हैं और आपको यहाँ सबसे अधिक आनंद आएगा।

  • प्रयागराज - मेले का नाम सुनते ही हर किसी के मन में कुंभ का आयोजन घूम जाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि दुनिया में कुंभ का मेला ही एक ऐसी जगह है, जहां लोग सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इसी के साथ कुंभ में शाही स्नान के लिए प्रयाग की धरती पर देश ही नहीं विदेश के लोग भी आते हैं। तो आप घूमने के लिए प्रयागराज जा सकते हैं।
  • वाराणसी- आपको बता दें कि दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में एक उत्तर प्रदेश का वाराणसी है। जी हाँ और ऐसा माना जाता है कि काशी का अस्तित्व करीब 3000 हजार साल पुराना है। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जाता है कि इस शहर को खुद भगवान शिव ने बसाया था और इसी वजह से यहां हजारों लोग रोज शिव के दर्शन को जाते हैं।
  • अयोध्या,मथुरा - भगवान राम और कृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। आप जानते ही होंगे अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ, जहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। जबकि मथुरा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। ऐसे में यहां हजारों लोग भगवान की शरण में आना पसंद करते हैं।
  • आगरा- उत्तर प्रदेश के पास दुनिया एक अजूबा है, जिसको ताजमहल कहा जाता है। आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में आता है और ताज का दीदार करने के लिए देश ही नहीं विदेश के लोगों का भी आना लगा रहता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement