कार ने परिवार के पांच सदस्यों को रौंदा, दो की मौत तीन घायल
पत्थलगांव, शनिवार, 02 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा शहर में एक तेज रफ्तार कार ने पहाड़ी कोरवा परिवार के पांच सदस्यों को रौंद डाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुए इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी 13 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। हादसे में दो अन्य घायलों को गंभीर हालत के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। उसकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हादसे के शिकार सभी पांच लोग एक ही परिवार के हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
