शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं कृति सेनन
- चार दिसंबर तक करेंगे फिल्म की शूटिंग
पर्यटन नगरी मनाली में लंबे समय के बाद एक बार फिर बालीवुड कलाकारों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बुधवार को बालीवुड अभिनेत्री कृति सेनन व टेलीविजन कलाकार शहीर शेख मनाली पहुंचे हैं। बुधवार को मनाली के प्रसिद्ध सोलंगवैली रिजॉर्ट में नेटफ्लिक्स पर आने वाले वाली फिल्म के लिए सीन फिल्माए गए। कथा पिक्चर के प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म बनाई जा रही है। चार दिसंबर तक मनाली सहित लाहुल-स्पीति में सीन फिल्माए जाएंगे। टेलीविजन के बाद शहीर अब फिल्म करने जा रहे हैं, जहां पर उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन होंगी। फिल्म यूनिट के मनाली आने यहां के होटल, टैक्सी व स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिला है। शहीर मनाली के बड़ागढ़ रिजॉर्ट भी पहुंचे। जहां पर उन्होंने रिजॉर्ट के मालिक नुकल खुल्लर से मुलाकात की।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
