सूर्यास्त के बाद जरूर अपना लें ये उपाय, घर पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
हिन्दू धर्म में प्रातः के पूजा पाठ और चरण स्पर्श का जिक्र हमेशा होता है, जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है। मगर शाम के वक़्त भी ईश्वर को याद करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। ज्योतिषियों के अनुसार तो सूर्यास्त का समय मां लक्ष्मी से जुड़ा होता है और उस वक़्त उनकी पूजा करने से उनका आशीर्वाद भी मिलता है। तो आइए आपको बताते हैं कि सूर्यास्त के पश्चात् किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
दीपक प्रज्वलित करना:-
सूर्यास्त के पश्चात् घर के मेन गेट पर और तुलसी के पौधे में दीपक प्रज्वलित करें तथा साथ मां लक्ष्मी को मन से याद करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं तथा घर से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है।
मौन धारण करना:-
शाम के समय मौन यानी चुप रहना भी अच्छा माना जाता है। इससे सेहत अच्छी रहती है और पूजन करने का पूरा फल मिलता है। शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र है कि हमारे ऋषि मुनि भी लंबे वक़्त के लिए मौन रहा करते थे। साथ ही मौन रहने से गृह क्लेश नहीं होता है।
नमन करें:-
सूर्यास्त या शाम के वक़्त अपने पूर्वजों की तस्वीर को नमन करें तथा उनके नाम का एक दीपक प्रज्ज्वलित करें।
सूर्यास्त के समय न सोएं:-
सूर्यास्त के समय सोना बिल्कुल सोना नहीं चाहिए। कहते हैं कि व्यक्ति का भाग्य उसकी आदतों से चमकता है इसलिए यदि कोई शाम के वक़्त सो रहा है तो उस व्यक्ति का भाग्य भी सोता रहेगा।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
