रणवीर सिंह सऊदी अरब में होंगे सम्मानित
रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर देते हैं। अभिनेता का एनर्जी भरा अंदाज फैंस को इस कदर भाता है कि वह उन्हें खूब प्यार देते हैं। रणवीर सिंह की एक्टिंग को क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक पसंद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी अभिनेता अपने फैशन सेंस की वजह से जमकर ट्रोल किए जाते हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग में कभी कोई कमी नहीं निकाल पाता, इसी का नतीजा है कि रणवीर सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। रणवीर सिंह के खाते में एक और सम्मान आने वाला है। दरअसल, अभिनेता को रेड सी आगामी रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान प्राप्त होगा। इस साल के सम्मान के बारे में बात करते हुए, रेड सी फिल्म फाउंडेशन के सीईओ मोहम्मद अल-तुर्की ने एक बयान में कहा कि अभिनेता को बॉलीवुड का ‘आइकन’ कहा जाता है। रणवीर सिंह को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करियर सम्मान मिलेगा। यह महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा।
रणवीर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ अभिनेता डायने कू्रगर और अब्दुल्ला अल-साधन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को देने वाली जूरी में जोएल किन्नामन, फ्रीडा पिंटो, अमीना खलील और पाज वेगा जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फेस्टिवल 30 नवंबर को शुरू होगा और नौ दिसंबर तक चलेगा। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेता अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
