‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर सामने आने के बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर कमाल का बज देखने को मिल रहा है। ‘एनिमल’ पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में भी धमाल कर रही है। इससे साफ हो गया है कि फिल्म देखने वालों का सिनेमाघरों में मेला लगने वाला है। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी है, यानी सिनेमाघरों में छाने के लिए सिर्फ चार दिन ही शेष हैं। विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ की रिलीज का फिल्म पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। अकेले मल्टीप्लेक्स में ही फिल्म के एक लाख टिकट बिक चुके हैं।
इसके अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार ‘एनिमल’ ने पहले ही भारत के सभी थिएटर्स और भाषाओं में एडवांस टिकट बिक्री से छह करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। सोमवार को तरण आदर्श ने एक्स पर लिखा कि एक्सक्लूसिव राष्ट्रीय चेन्स में एनिमल की एडवांस बुकिंग की स्थिति के अनुसार पहले दिन पीवीआर-आईनॉक्स में 81,000, सिनेपोलिस 19,000, कुल 1,00,000 टिकटें बेचे जा चुके हैं। ‘एनिमल’ ने हिंदी भाषा में पहले दिन के लिए ही अच्छी एडवांस बुकिंग करते हुए 5.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ को लेकर बाजार का माहौल गर्म है। यह फिल्म चार दिन बाद पहली दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड से फिल्म को लेकर कुछ अंदर की खबरें आई हैं। ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने एनिमल को 18+ रेटिंग दी है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
