रानी मुखर्जी को लगान का हिस्सा न बन पाने का मलाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हाल ही में गोवा में चल रहे 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के मंच पर पहुंचीं। रानी ने कहा कि आमिर खान स्टारर ‘लगान’ एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसका हिस्सा न बन पाने का उन्हें मलाल है। एक इंट्रेक्टिव सेशन के दौरान रानी ने बताया कि उन्होंने पहले से ही एक फिल्म साइन की हुई थी जिसकी 20 दिनों की शूटिंग बाकी थी। इस फिल्म के चलते वो ‘लगान’ का हिस्सा नहीं बन पाईं। 2001 में रिलीज हुई लगान साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसका क्लैश सनी देओल स्टारर ‘गदर एक प्रेम कथा’ से हुआ था।
इवेंट में रानी ने कहा कि एकमात्र फिल्म जिसका हिस्सा ना बन पाने का मुझे अफसोस है, वो है आमिर खान की ‘लगान’। मैं उस समय एक दूसरी फिल्म कर रही थी जिससे लगान की डेट्स क्लैश हो रही थी। वहीं आमिर इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि वो इस फिल्म को कुछ अलग तरीके से शूट कर रहे हैं। वो चाहते थे कि उनके सारे एक्टर्स छह महीने तक एक ही जगह पर बने रहें। रानी ने कहा कि चूंकि मैं पहले से ही एक फिल्म पर काम कर रही थी तो पूरा टाइम लगान को नहीं दे सकती थी। आमिर का कहना था कि वो मुझे बीच में दूसरी फिल्म के लिए नहीं जाने दे सकते वर्ना दूसरे कलाकारों को अच्छा नहीं लगेगा।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
