संगीता फोगाट को ग्लैमरस रैंप वॉक के लिए अपने साथ ले गईं मलाइका अरोड़ा
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज के रूप में नजर आने वाली अभिनेेत्री मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा प्रतियोगी पहलवान संगीता फोगट को रैंप वॉकिंग की कला सिखाएंगी। इस वीकेंड 'झलक दिखला जा' की थीम 'चार्टबस्टर का ब्लॉकबस्टर' होगी। सितारे क्लासिक धुनों से लेकर नवीनतम चार्ट-टॉपर्स तक, प्रतिष्ठित बॉलीवुड गानों पर अपने ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के साथ मंच पर धमाल मचा देंगे। प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की करने के लिए मशहूर हस्तियां जजों- फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका के साथ-साथ दर्शकों को भी प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देश को इतना गौरव दिलाने वाली रेसलर संगीता शो में सरप्राइज पैकेज रही हैं। नृत्य के प्रति अपने अटूट जुनून के साथ संगीता अपने कोरियोग्राफर भरत घरे के साथ 'हवा हवाई' पर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर देंगी। जज संगीता के मेकओवर को देखकर दंग रह जाएंगे।
संगीता के प्रदर्शन पर मलाइका ने कहा, "ऐसा लगता है मानो हम आपके माता-पिता की तरह यहां बैठे हैं और हमें आप पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। अगर हम इतना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तो सोचिए कैसा होता, यदि आपके पिता यहां होते और आपको प्रदर्शन करते देखते तो उन्हें भी गर्व होता।'' आगे कहा, ''भरत, आपने खुद को मात दे दी। जिस तरह से आपने संगीता को प्रस्तुत किया वह सुंदर था। आपके अभिनय में बहुत सारे खूबसूरत पल थे। मुझे इसका हर हिस्सा पसंद आया। हर पल को खूबसूरती से रचा गया था।" मलाइका, संगीता को कातिलाना अदाओं के साथ रैंप वॉकिंग की कला सिखाएंगी। दोनों खूबसूरत महिलाएं मिलकर मंच को अपने शानदार फैशन उत्सव में बदल देंगी। 'झलक दिखला जा' सोनी पर प्रसारित होता है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
