बनाएं ''पत्तागोभी के पराठे''
सामग्री:-
- 200 ग्राम आटा
- 1 चम्मच नमक
- तेल जरूरत के अनुसार
- पत्तागोभी की बची हुई सब्जी
पत्तागोभी की सब्जी से पराठे बनाने की विधि:-
- पत्ता गोभी की सब्जी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर तवा चढ़ाकर गर्म कीजिए तथा इसपर सब्जी डालकर दबादबाकर सुखा लीजिए। अब एक बड़े बाउल में आटा, नमक डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें। आटे के ऊपर हल्का तेल लगाएं एवं 10-15 मिनट तक सेट होने रख लें। तय वक़्त के बाद आटे की एक लोई बना लें तथा हल्का आटा लगाकर लोई को थोड़ा बेल लें। फिर इसमें सब्जी की 1 चम्मच डालकर भर दें। अब हल्के हाथों से बेलना शुरू करें। बेलने के पश्चात् पराठे को तवे पर डाल दें। जब दोनों ओर से पराठा सिक जाए को हल्का सा तेल लगाकर सेंक लें। तेल कम ही लगाएं क्योंकि सब्जी भी आपकी तेल में बनी होगी। रायता के साथ गर्मागर्व पराठे का आनंद उठाएं।
