31 साल बाद अजय देवगन के साथ नजर आएगा जिगर का यह खलनायक

img

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अजय देवगन की इस फिल्म में एक ऐसे एक्टर ने भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसे बीआर चोपड़ा की महाभारत से घर घर में पहचान मिली थी। अब 31 साल बाद वही एक्टर फिर से अजय देवगन के साथ एक एक्शन फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। अपने नेगेटिव किरदारों से वाहवाही लूट चुका यह अभिनेता अजय संग भी दमदार अवतार में नजर आने वाला है।

अजय देवगन संग काम कर चुका यह अभिनेता कोई और नहीं महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा चुके फिरोज खान हैं। हाल ही में उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल के साथ खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि वह 31 साल बाद फिर से अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं अजय के साथ एक बेहतरीन एक्शन फिल्म में काम कर रहा हूं। हालांकि फिल्म का टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर सकते हैं। इस फिल्म में भी मैं नेगेटिव रोल में नजर आने वाला हूं।

साल 1992 में भी वह फिल्म जिगर में अजय देवगन संग नजर आ चुके हैं। उनका कहना है कि सबसे अहम बात यह है कि उम्र दिमाग में बस एक नंबर है। एक्टिंग की दुनिया में बने रहने के लिए इंसान को स्वस्थ और स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। मैं इसी आधार पर आने वाली फिल्म में अपना किरदार निभा रहा हूं. ‘जिगर’ के बाद यह दूसरी बार होगा जब मैं अजय के साथ विलेन बनकर काम करने वाला हूं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement