उत्तराखंड में भूकंप के झटके
देहरादून, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3़ 1 मापी गयी है। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि भूकंप के झटके बुधवार देर रात 02:02:10 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 31़ 04 उत्तरी अक्षांश: एवं 78.23 पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में स्थित था। पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
