भाई दूज पर करें राशि अनुसार भाई को तिलक, मजबूत होगा रिश्ता
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर प्रत्येक वर्ष भाई-बहन का त्योहार भाई दूज मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के लंबी उम्र के लिए पूजा करती है. यह पर्व भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है. इस दिन बहनें भाईयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं. इस दिन भाई द्वारा बहन के घर जाकर वहां भोजन करने का विधान है. ऐसे में आइये आपको बताते है राशि अनुसार भाई को कोनसा तिलक लगाएं....
राशि अनुसार भाई को तिलक लगाएं:-
- मेष राशि - अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं.
- वृषभ राशि - आपके भाई की राशि वृषभ है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
- मिथुन राशि - अगर आपके भाई की राशि मिथुन है, तो लाल रंग के सिन्दूर से तिलक करें.
- कर्क राशि - आपके भाई की राशि कर्क है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
- सिंह राशि - आपका भाई सिंह राशि का है, तो केसरिया तिलक लगाएं.
- कन्या राशि - अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो लाल रंग के सिन्दूर से तिलक करें.
- तुला राशि - आपके भाई की राशि तुला है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
- वृश्चिक राशि - आपका भाई वृश्चिक राशि का है, तो केसरिया तिलक लगाएं.
- धनु राशि - अगर आपके भाई की राशि धनु है तो हल्दी का तिलक लगाएं.
- मकर राशि - भाई की राशि मकर है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें.
- कुंभ राशि - आपके भाई की राशि कुंभ है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें.
- मीन राशि - अगर आपके भाई की राशि मीन है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
