OTT पर अपना नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं कपिल शर्मा
अभिनेता कपिल शर्मा डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना नया शो ला रहे हैं। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो का पहला प्रोमो साझा किया। इसमें कपिल शर्मा कहते हैं कि घर बदला है परिवार नहीं। कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके पुराने शो से जुड़े कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह होंगे। यह शो उनके पुराने शो द कपिल शर्मा शो से अलग होगा। कपिल के नए शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया, कंटेंट की वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, कपिल की कलात्मक विरासत और कॉमेडी ने उन्हें इतने वर्षों में घर-घर तक पहुंचा दिया है। हमें उनके साथ काम करने और उनके साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नया शो लाने पर बहुत गर्व है। कपिल अब अपने नए पते से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
