नाना पाटेकर को लेकर जर्नी बनाएंगे अनिल शर्मा
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा, नाना पाटेकर को लेकर फिल्म जर्नी बनाने जा रहे हैं। गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अगली फिल्म का एलान कर दिया है। अनिल शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा कि गदर 2 के बाद काशी विश्वनाथ से नई जर्नी की शुरुआत हो रही है। फिल्म का नाम जर्नी है। अनिल शर्मा ने लिखा कि एक तीर्थ स्थान से घर तक की जर्नी है । तस्वीर देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म जर्नी में काशी विश्वनाथ की कुछ अहमियत हो सकती है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
