दूर खड़ी शर्माए, दिल तो पागल है के 26 साल
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की फिल्म दिल तो पागल है को 26 साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित दिल तो पागल है में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रदर्शन के 26 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर फिल्म के सेट पर एक दीवार के सहारे खड़ी हैं।
फोटो पर उनकी फिल्म का गाने भोली सी सूरत के लिरिक्स दूर खड़ी शर्माए लिखा हुआ है। कैप्शन में करिश्मा कपूर ने लिखा कि इस दिन एक बहुत ही खास फिल्म रिलीज हुई है। उन्होंने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और यश राज फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा मेरे साथ दिल तो पागल है का जश्न मनाने में शामिल हों। यश राज फिल्म्स ने भी फिल्म के गानों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 26 साल पहले दिल तो पागल है ने हमें मोहब्बत क्या है सिखाया और यह हमारे साथ रहा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
