सलमान खान ने भांजी अलीजेह की फिल्म का पोस्टर किया शेयर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘फर्रे’ का पोस्टर शेयर किया है। अलीजेह अग्निहोत्री, सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सलमान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ‘फर्रे’ का नया पोस्टर रिलीज किया है और कैप्शन में लिखा है ‘फर्रे’ का ट्रेलर कल आ रहा है और नतीजे 24 नवंबर को आएंगे। इस पोस्टर में अलीजेह समेत फिल्म के तीन और कलाकारों की झलक देखी जा सकती है। ‘फर्रे’ में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर सोनी और नवीन येरनेनी जैसे स्टार्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
