सिंघम अगेन से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है।इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। रणवीर सिंह पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिख रही है। फिल्म ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
