बॉक्स ऑफिस पर तेजस का बुरा हाल
कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म तेजस ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में कंगना ने एक एयरफोर्स पायलट ‘तेजस गिल’ का रोल किया है। इसके साथ ही यह फिल्म पायलट की पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जंग की कहानी है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘तेजस’ में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाल नायर की भी खास भूमिकाएं हैं।
कंगना ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लगता है कि इसका खास फायदा नहीं हुआ। ‘तेजस’ की कमाई काफी कम रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन इसने कुल 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर भी इसकी कमाई में कोई विशेष बढ़ोतरी होगी ऐसा नहीं लगता है। सिनेमाघरों पर इस फिल्म की एडवांस के बारे में बात करने पर मालूम हुआ ऑनलाइन पर नहीं के बराबर इसकी एडवांस हो रही है और ऑफ लाइन तो कोई पूछने भी नहीं आ रहा है। ऐसे में शनिवार रविवार को इसके कारोबार में कोई बढ़ोतरी होगी इसकी उम्मीद नहीं के बराबर है। अगर फिल्म की कमाई नहीं होती है तो यह कंगना की लगातार 8वीं फ्लॉप फिल्म बन जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कंगना की पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ भी फ्लॉप रही थी। चन्द्रमुखी-2 इन दिनों ओटीटी पर देखी जा सकती है। उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है। कुछ दिनों पहले ‘तेजस’ की टीम ने भारतीय वायु सेना के ऑफिसर्स और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
