धनखड़ ने आंध्र मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल एवं बायोमेडिकल अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी
विशाखापट्टनम, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां आंध्र मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल और बायोमेडिकल अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी। धनखड़ ने शताब्दी समारोह के तहत एएमसी के एक ‘सेनेटरी एल्युमिनाई पाइलन’ का अनावरण भी किया। बाद में, उन्होंने कॉलेज के एएमसी सेंटेनरी हॉल में एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही एक डाक लिफाफा जारी किया और एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया। एएमसी भारत का सातवां सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है। इस संस्थान से सैकड़ों चिकित्सक निकले हैं और अब दुनिया भर में सेवा दे रहे हैं। इससे पहले दिन में, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने बंदरगाह शहर में आईएनएस डेगा एयरबेस पर धनखड़ का स्वागत किया। उनके साथ राज्य के उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ, स्वास्थ्य मंत्री वी. रजनी और अन्य अधिकारी भी थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एयरबेस पर सलामी गारद का निरीक्षण किया।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
