प. बंगाल: ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में TMC कार्यकर्ताओं का मार्च
कोलकाता, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023। पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रतिन घोष ने अपने कैबिनेट सहयोगी ज्योतिप्रिय मलिक की कथित राशन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा के विरोध मार्च का नेतृत्व किया। मलिक को यहां मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। अदालत कक्ष में बेहोश होकर गिरने के बाद न्यायाधीश के आदेश पर उनका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घोष ने दावा किया, ''मनरेगा की लंबित धनराशि जारी करने की मांग को लेकर हमारे नेता अभिषेक बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को विफल करने के लिए ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी की जा रही है।''
जांच एजेंसी ने राज्य के वन मंत्री मलिक (66) को कथित राशन वितरण घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया था। तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के सैकड़ों सदस्यों के विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए घोष ने कहा कि छापेमारी और गिरफ्तारियां लोगों के बकाये के लिए आंदोलन को नहीं रोक पाएंगी। मलिक उत्तर 24 परगना जिले में एक लोकप्रिय नेता हैं। ईडी ने बृहस्पतिवार को मलिक के आवास पर छापा पर छापा मारा था।
Similar Post
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
-
राज्य का दर्जा बहाल करने पर मतदान से बचने के लिए भाजपा बहाने बना रही है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ...
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
