अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को गश्त कर रहे उप निरीक्षक आशीष यादव ने एक सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिया के पास से आशीष गर्ग नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि गर्ग का शाहपुर पुलिया के पास एक अवैध गोदाम है जिसमें उसने अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोदाम से पटाखे के 140 पैकेट बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में संदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 496 पैकेट पटाखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से बरामद पटाखों की कीमत लाखों रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
-
राज्य का दर्जा बहाल करने पर मतदान से बचने के लिए भाजपा बहाने बना रही है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ...
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
