नेल पेंट्स हटाने के लिए नहीं है रेमोवेर तो अपनाये ये आसान से टिप्स, मिंटो में हटेगी पेंट्स

img

फैशन ट्रेंड के चलते हर दिन ड्रेस के हिसाब से नेल पेंट लगाना तब मुश्किल हो जाता है। जब पुरानी नेल पेंट  को छुड़ाना पड़े और वो भी तब जब आपके पास नेल रिमूवर न हो ऐसे में आप कुछ इजी उपाए अपनाएं। नेल पेंट का कलर आपकी ड्रेस के साथ मैच  नहीं करता है और उस समय आपके पास रिमूवर न हो तो आप सोच में पड़ जाती है की अब कैसे पुरानी नेल पेंट को निकाल कर दूसरी अपने मनपसंद की नेल पेंट लगे जाएं ऐसे में आप इन उपायों से नेल पेंट साफ़ करें।अगर आपके घर में रिमूवर ख़त्म हो गया है तो कोई बात नहीं आपके पास इसको छुड़ाने के और भी कई तरीके है। जिससे आप आसानी से पुरानी नेल पेंट हटा सकती हैं। जरूरी नहीं कि आप इन्हीं उपायों को अपनाएं। लेकिन अगर ये तरीके पता होंगे तो नेल पॉलिश रिमूवर न होने की स्थिति में आपका काम रुकेगा नहीं।

सबसे पहले नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है,एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें। पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा।अगर आपके घर में अल्कोहल है तो आप इसकी मदद से नेल पॉलिश छुड़ा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। ऐसा करने से नेल पॉलिश उतर जाएगी।

इसके अलावा सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं। अगर आपको और बेहतर रिजल्ट चाहिए तो सिरके को एक कटोरी में लेकर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस घोल से नेल पॉलिश साफ कर सकती हैं। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement