भारत के इन खूबसूरत स्थानों के मनोरम दृश्य मोह लेंगे आपका मन

img

दमन तथा दीव मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। इसलिए यहां की सुंदरता देखते ही मन को मोह लेती है। भागदौड़ की लाइफ से दूर कुछ वक़्त शांति के साथ बिताना चाहते हैं तो दमन तथा दीव ऐसे स्थान हैं, जहां पर आपको नेचुरल सुंदरता के साथ सुकून तथा शांति भी प्राप्त होगी। देश के इन दोनों स्थानों के दृश्य काफी शानदार हैं। यहां पर घूमने के लिए कई अच्छे स्थान हैं। यहां के बीच इस स्थान की सुंदरता और भी बढ़ा देते हैं। इसलिए छुट्टियों के दिनों में यहां की यात्रा करना एक अच्छा एक्सपीरियंस सिद्ध होगा। 

वही यहां का नगोआ बीच टूरिस्टों के बीच खासा प्रसिद्ध है। यहां पर एकदम साफ जल है, जो देखने में नीले रंग का लगता है। इसे देखकर मन को एक अलग ही सुकून प्राप्त होता है। इसलिए दमन-दीव जाने पर इस बीच पर अवश्य जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त यहां का देवका बीच भी काफी सुंदर है। शाम के वक़्त अकेले समय गुजारने के लिए यह स्थान एकदम सही है, परन्तु यहां पर स्वीमिंग नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां की भूमि पथरीली है।

वही यदि आप स्वीमिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो दमन का जंपोर बीच इसके लिए सबसे अच्छा स्थान है। स्वीमिंग करने वाले व्यक्तियों के लिए यह पसंदीदा बीच है। शाम के वक़्त यहां पर छिपते हुए सूरज का नजारा काफी अच्छा लगता है। यहां का वातावरण भी शांत तथा सुकून देने वाला है। इसके अतिरिक्त आप यहां पर लाइटहाउस देखने जा सकते हैं। यहां पर मीरासोल लेक गार्डन भी घूमने से लिए एक अच्छा स्थान है, जहां पर आप वॉटर राइड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसी के साथ ये जगह बेहद ही मनमोहक है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement