49 वर्ष की हुई रवीना टंडन

img

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज 49 वर्ष की हो गईं। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे। रवीऩा ने अपने सिने कैरयिर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की। जीपी सिप्पी निर्मित इस फिल्म में नायक की भूमिका सलमान खान ने निभाई थी।

यह फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन रवीना टंडन के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही वह नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘मोहरा’, ‘लाड़ला’, ‘दिलवाले’ और ‘अंदाज अपना -अपना’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। ‘लाडला’ में दमदार अभिनय के लिए रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ रवीना टंडन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रवीना पर फिल्माया यह गीत ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था। इसके बाद रवीना फिल्म इंडस्ट्री में ‘मस्त-मस्त गर्ल ’के नाम से मशहूर हो गयीं।वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘रक्षक’ रवीना की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। अशोक होंडा के निर्देशन में सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में यूं तो रवीना ने अतिथि कलाकार के तौर पर काम किया था लेकिन फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘शहर की लडक़ी’ श्रोताओं के बीच काफी क्रेज बन गया था और वह दर्शकों के बीच शहर की लडक़ी के नाम से मशहूर हो गई।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement