पेट में दर्द की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया
शिमला, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
