शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने दशहरा के पावन पर्व पर अपनी आने वाली फिल्म देवा को लेकर एलान कर दिया है। शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘देवा’ का एलान किया है। इसके साथ ही शाहिद कपूर ने फिल्म देवा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। शाहिद कपूर ने बताया कि ‘देवा’ अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘देवा’ के फर्स्ट लुक में शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले होगा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
