जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म में काम करने जा रहे परेश रावल
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू दि जंगल की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। परेश रावल ने बताया कि फिल्म के लिए नैरेशन हो चुकी है। इसमें कलाकारों की बहुत बड़ी फौज है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार इतनी बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं, जिसमें 25 से ज्यादा बड़े-बड़े कलाकार हैं। यह बहुत ही महंगी फिल्म भी है। इसकी शूटिंग सऊदी अरब में होने वाली है। दिसंबर में वेलकम टू दि जंगल की शूटिंग शुरू होगी। परेश रावल जल्द ही उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म ‘आंख मिचोली’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी भी हैं। यह फिल्म 27 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। परेश रावल ने बताया कि ‘आंख मिचोली’ की कहानी और किरदार दोनों ही यूनीक हैं। इसमें थ्रिलर सिचुएशन भी बनी रहती है कि आगे क्या होगा?
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
