दिसंबर में शुरू होगी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। परेश रावल ने बताया ''वेलकम टू द जंगल'' के लिए नैरेशन हो चुकी है। इसमें कलाकारों की बहुत बड़ी फौज है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार इतनी बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं जिसमें 25 से ज्यादा बड़े-बड़े कलाकार हैं। यह बहुत ही महंगी फिल्म भी है। इसकी शूटिंग सऊदी अरब में होने वाली है। दिसंबर में वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म ''आंख मिचोली'' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी भी हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। परेश रावल ने बताया कि ''आंख मिचोली'' की कहानी और किरदार दोनों ही यूनीक हैं। इसमें थ्रिलर सिचुएशन भी बनी रहती है कि आगे क्या होगा?
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
