मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस और विस्फोटक बरामद
इंफाल, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023। मणिपुर में पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,200 से अधिक कारतूस और कुछ लैथोड विस्फोटक जब्त किए हैं । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में मोइरांगखोम रोड क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने एक कार को रोका लेकिन उसने रुकने के बजाये भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने कार को रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, कार में बैठे एकमात्र व्यक्ति के पास से 7.62 मिमी के 573 कारतूस और 5.56 मिमी कैलिबर के 294 कारतूस के साथ साथ 40 मिमी लैथोड विस्फोटक मिला । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान एक उग्रवादी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके संगठन का नाम नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त किए गए सामान दोनों को इंफाल पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया है ।
Similar Post
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
-
राज्य का दर्जा बहाल करने पर मतदान से बचने के लिए भाजपा बहाने बना रही है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ...
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
