वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर और आंत विकार के बीच संबंध की पुष्टि की
नई दिल्ली, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023। अनुसंधानकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि आंत विकार से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा अधिक हो सकता है। इस अध्ययन के परिणामों से तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार का पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकती है और नए उपचार संभव हो सकते हैं। अल्जाइमर रोग स्मृति लोप (डिमेंशिया) का सबसे प्रचलित रूप है। यह स्मृति और सोचने की क्षमता को नष्ट कर देता है। अध्ययन में शामिल अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है और 2030 तक इससे 8.2 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले अवलोकन संबंधी अध्ययनों में भी अल्जाइमर और आंत विकारों के बीच संबंध की बात कही गई थी, लेकिन इन संबंधों का आधार स्पष्ट नहीं था। ऑस्ट्रेलिया स्थित एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ईसीयू) के अनुसंधानकर्ताओं ने अब अल्जाइमर और कई आंत विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध की पुष्टि करके इन संबंधों को लेकर नयी जानकारी प्रदान की है।
नए अध्ययन के परिणाम पत्रिका ‘कम्युनिकेशंस बायोलॉजी’ में प्रकाशित हुए हैं। इमैनुएल अडेवुई के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि यह अल्जाइमर और आंत संबंधी विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध का पहला व्यापक मूल्यांकन है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अल्जाइमर और आंत विकार वाले लोगों में जीन समान होते हैं, जो कई कारणों से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘इससे इन स्थितियों के कारणों के बारे में हमारी समझ में सुधार होता है और बीमारी का संभावित रूप से पहले पता लगाने तथा नए उपचार विकसित करने के लिए जांच के नए लक्ष्यों की पहचान होती है।’
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
