दिल्ली में फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक मालवाहक ट्रक पर ले जाई जा रही क्रेन की चपेट में आने से एक फुट ओवर ब्रिज आंशिक रूप से ढह गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात तब हुई जब ट्रक क्रेन को अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र से बुराड़ी लेकर जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब ट्रक ललिता पार्क के पास पुस्ता रोड पर पहुंचा, तो क्रेन का एक हिस्सा फुट ओवर-ब्रिज से टकरा गया, जिससे वह आंशिक रूप से ढह गया। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रक चालक फुट ओवर-ब्रिज की ऊंचाई का आकलन नहीं कर सका। शुक्र है कि न तो पुल पर कोई था और न ही उसके नीचे कोई था । चालक की पहचान नीरज कुमार (28) के रूप में की गयी है ।’’अधिकारी ने बताया कि ट्रक रुकने से पहले, ओवर-ब्रिज के ढह चुके हिस्से को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया, और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
