सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब, जानें इसे खाने का सही समय

img

सेब बहुत ही पौष्टिक फल होता है ये तो हम सब जानते हैं। रोजाना इसे खाने से कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन ये देखा गया है कि अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर सेब खाने का सही समय कौन-सा है।  ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय सेब खाने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है और किस समय इसे खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सेब किस समय खाना चाहिए
सेब में नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे खाने से दिनभर एक्टिव रहेंगे। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है। सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

वहीं सेब में मौजूद फाइबर भी पाचन को दुरुस्त रखता है, इसलिए सुबह सेब खाने से कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से निजात मिल सकती है। 

सेब कब नहीं खाना चाहिए
बता दें सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिससे हम एक्टिव तो महसूस करते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाने से नींद आने की समस्या होने लगती है।

खाने के साथ न खाएं सेब
सेब को खाने के साथ भी नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ पचाना मुश्किल हो सकता है। इसे शाम के समय न खाएं। इससे गैस की समस्या होती है।

नोट- खबर में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement