भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, वसुंधरा राजे का नाम शामिल
जयपुर, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित 83 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी की ओर से दिल्ली में यह सूची जारी की गई जिसमें राजे को झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है। राठौड़ को तारानगर से एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को आमेर से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने कुल 124 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य में कुल 200 सीट हैं जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
