इमरान हाशमी ने ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर तोड़ी चुप्पी

img

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में एक्टर विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में सलमान खान के इंटेंस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। वहीं ट्रेलर के अंत में फिल्म के विलेन इमरान हाशमी की दमदार एंट्री ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि, 2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर में इमरान की बेहद छोटी सी झलक देखने को मिलती है। वहीं अब इमरान हाशमी ने ट्रेलर और टीजर में कम स्क्रिन टाइम मिलने के बारे में बात की है। एक्टर ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

दरअसल आदित्य चोपड़ा ने टाइगर 3 में इमरान हाशमी के किरदार को एक बड़े रहस्य के रूप में रखा गया है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर ट्रेलर को देखने के बाद, हम निश्चित रूप से जानते हैं कि क्यों! इमरान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की नवीनतम पेशकश टाइगर 3 का सबसे बड़ा राज है, जो सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ का कट्टर दुश्मन है। इमरान हाशमी ने टाइगर 3 में अपने किरदार के नाम का भी खुलासा किया है। एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि “आतिश को बनाने में मुझे बहुत समय लगा। आतिश एक ऐसा आदमी है जो गुस्से से भरा हुआ है और टाइगर को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मैं एक बहुत ही अलग खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं, जो हिंदी सिनेमा में दुर्लभ है। वह दिमाग़ी है, उसका दिमाग उसका सबसे बड़ा हथियार है और वह अपनी योजनाओं के पूरा करने के लिए देशों के अधिकारियों पर जबरदस्त पॉवर भी रखता है।”

इमरान हाशमी ने आगे कहा कि “आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि मेरा किरदार भी लोगों को आश्चर्यचकित कर दे। इसलिए, मुझे छुपाकर रखने के लिए एक रखने की एक योजना बनाई गई थी। मैं टाइगर 3 के बारे में लोगों को बताने के लिए मर रहा था, लेकिन नहीं बता सका, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि जब मेरा किरदार लोगों के सामने आएगा तो लोग मुझे बहुत पसंद करेंगे। टाइगर 3 के ट्रेलर के साथ एंटी-हीरो को सुर्खियों में लाने के बारे में पहले से प्लान था। मुझे खुशी है कि लोग मेरे खतरनाक किरदार को पसंद कर रहे हैं। एंटी-हीरोज़ का किरदार निभाना हमेशा मज़ेदार होता है क्योंकि आपको ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका मिलता है जो नियमों की ज़रा भी परवाह नहीं करता है। इसलिए मैंने इस मौके का फायदा उठाया क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक ऐसा खलनायक बनाने की आजादी होगी जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।”
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement