बेंगलुरु की बहुमंजिला इमारत में आग लगी
बेंगलुरु, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023। बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक पब में आग लग गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि लोगों ने इमारत में फंसे व्यक्तियों को निकालने की भी कोशिश की।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
