पी.एन. महेश को सबरीमला में प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर का नया मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया
सबरीमला (केरल), बुधवार, 18 अक्टूबर 2023। केरल के सबरीमला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर ने बुधवार को पी.एन. महेश को इस मंदिर का ‘‘मेलशांति’’ (मुख्य पुजारी) नियुक्त किया। भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्वाम बोर्ड ने बताया कि इस मुख्य पद के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई थी। उन्होंने बताया कि त्रिशूर जिले के रहने वाले पुजारी पी.जी. मुरली को मलिकप्पुरम मंदिर के मेलशांति के रूप में चुना गया पंडालम शाही परिवार के दो बच्चों ने लॉटरी निकाली।
पी.एन. महेश ने कहा कि वह एक दशक से अधिक समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब, भगवान अयप्पा ने मुझे अपनी सेवा के लिए बुलाया…मुझे इसके लिए अवसर दिया…मैं इसे अपनी दिव्य नियति और अपने पूर्वजों और गुरुओं की कृपा मानता हूं।’’ सबरीमला मंदिर अगले महीने दो महीने तक चलने वाले वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के लिए खोला जाएगा। सबरीमला और मलिकप्पुरम मंदिरों के पुजारी के रूप में केवल केरल के नंबूदरी ब्राह्मणों को नियुक्त किया जाता है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
