खुद को ईडी अधिकारी बताकर 3.20 करोड़ रुपये की लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023। पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 3.20 करोड़ रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का अपहरण कर लिया और फिर उसके घर में घुस गए तथा बंदूक के दम पर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए थे। इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था तथा उसके पास से 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर विजय ग्रोवर (41) के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘हमने उसके पास से 19.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था तभी एक सफेद कार वहां आई और उसके पास रूक गई। कार से तीन लोग बाहर आए और उसे कार में बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपनी पहचान ईडी विभाग के कर्मचारियों के रूप में बताई।’
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य कार उनका पीछा कर रही थी। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उससे कहा कि संपत्ति बेचकर उसे जो रकम हासिल हुई है उस राशि को वह उन्हें दे क्योंकि सारा पैसा हवाला का है। अधिकारी कहा, ‘आरोपी, शिकायतकर्ता रवि को उसके घर ले गए और 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए। उन्होंने रवि और उसकी मां का मोबाइल भी छीन लिया और फिर रवि को अपने साथ लेकर मौके से भाग गए और उसे एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।’
Similar Post
-
राजग के 21 वर्षों के शासनकाल में बिहार सभी मापदंडों पर 'विफल': तेजस्वी
पटना, गुरुवार, 12 मार्च 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
-
दिल्ली में कोई भी लड़की स्नातक स्तर तक की शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस विधायकों का हंगामा, 30 सदस्य निलंबित
रायपुर, गुरुवार, 12 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पत ...
