हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘इको पर्यटन’ के विकास के लिए 11 स्थलों की पहचान की
शिमला, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ने राज्य में ‘इको पर्यटन’ का विकास करने और उसे बढ़ावा देने के लिए 11 स्थलों की पहचान की है। सुक्खू ने सोमवार की शाम को यहां ‘हिमाचल प्रदेश इको टूरिज्म सोसायटी’ की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक ‘इको पर्यटन’ स्थल को एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जिन स्थानों की पहचान की गयी है उनमें स्वार, सौरभ वन विहार, नेउगल पार्क, पालमपुर वन संभाग में बीर-बिलिंग, कासोल, पार्वती वन संभाग में खीर गंगा और सुमरुपा, सेरज में सोझा, कोटगढ़ में नरकंडा, ऊपरी शिमला वन संभाग में शोगी कैंपिंग स्थल और पोटर हिल कैंपिंग स्थल शामिल हैं। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपार प्राकृतिक सौंदर्य है तथा ‘इको पर्यटन’ से पर्यटकों की संख्या तथा राजस्व को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
