अग्निवीर अमृतपाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक
चंड़ीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मानसा के गांव कोटली के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से सांत्वना जताई। वहीं, सीएम भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। बता दें कि दो दिन पहले ही CM मान ने अग्निवीर की मौत के बाद गार्ड ऑफ ऑनर ना दिए जाने के बाद परिवार को ये राशि देने की घोषणा की थी।
नई दिल्ली, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023। सीएम मान ने ट्विट कर कहा कि देश के पहले अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर कोटली कलाँ पहुँच कर परिवार के साथ दुख साझा किया और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी... बड़े दुख की बात है सेना की वर्दी पहना कर केंद्र सरकार शहीद जवान को शहीद की मान्यता नहीं दे रही है…लेकिन पंजाब सरकार अपने शहीद जवानों के साथ कोई भेदभाव नहीं करेगी…जवान अमृतपाल सिंह के परिवार को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है…गांव और पंचायत के लोगों की सभी मांगें पूरी की जाएगी…हम परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देंगे...भविष्य में परिवार की हर संभव मदद करने के लिए हम वचनबद्ध हैं… शहीद अमृतपाल सिंह की शहादत और हौंसले-जज़्बे को पूरा पंजाब दिल से सलाम करता है…।
सेना के गॉर्ड ऑफ ऑनर न देने पर उठा था विवाद
अमृतपाल सिंह के शुक्रवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिए जाने पर पंजाब के विपक्षी दलों ने दुख जताया है। हालांकि, सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि चूंकि अमृतपाल सिंह की मौत का कारण खुद को मारी गई गोली थी, इसलिए मौजूदा नियमों के अनुसार न तो कोई गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और न ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । मान ने शनिवार को कहा था कि उनकी सरकार इस मामले पर केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाएगी।
Similar Post
-
राजग के 21 वर्षों के शासनकाल में बिहार सभी मापदंडों पर 'विफल': तेजस्वी
पटना, गुरुवार, 12 मार्च 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
-
दिल्ली में कोई भी लड़की स्नातक स्तर तक की शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस विधायकों का हंगामा, 30 सदस्य निलंबित
रायपुर, गुरुवार, 12 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पत ...
