इन घरेलू उपायों से करें चेक, शहद असली है या नकली

img

शहद सभी के घरों में पाया जाता है और यह सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद माना जाता है. जी दरअसल कहा जाता है हर दिन एक चम्मच शहद के सेवन से सेहत एकदम ठीक ठाक रहती है और सेहत में लाभ होने शुरू हो जाते हैं. शहद खाने से स्किन में भी बड़ा निखार आता है. इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जिनके मन में शहद की शुद्धता को लेकर सवाल उठते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं असली-नकली शहद की पहचान...?

ऐसे करें शहद की पहचान - अगर आपको असली नकली शहद की पहचान करनी है तो विनिगर और पानी के सॉलूशन में शहद की कुछ बूंदें डालें. अब देखे अगर इस मिश्रण में फोम यानी झाग बनने लगता है तो इसका मतलब है कि आपके शहद में मिलावट की हुई है और शहद शुद्ध नहीं है. जी दरअसल जब शहद को गर्म चीज के संपर्क में लाया जाता है तो शहद जलता नहीं है. वहीं अगर आप यह टेस्ट करना चाहिए हैं तो शहद में कॉटन बड या माचिस की तीली को डुबोएं और फिर उसे जलाने की कोशिश करें.

अब देखे अगर वो जल जाता है तो शहद शुद्ध है वहीं अगर शहद मिलावटी है तो वह सही तरीके से जलेगा नहीं. इसके अलावा अगर आपका शहद शुद्ध है तो वह पानी में पूरी तरह से घुलेगा नहीं और एक बार घोलने के बाद आपको बहुत देर के लिए मेहनत करनी होगी ताकि शहद पानी में घुल जाए. वहीं अगर आपको मिला शहद मिलावटी है और उसमें चीनी का ग्लूकोज मिला है तो वह आसानी से पानी में घुल जाएगा और फिर सफेद मार्क छोड़ जाएगा.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement