बनाएं ''किमामी सेवइयां''
सामग्री
- 1 कप सेवई
- 1 कप दूध
- आधा कप पानी
- 1 छोटा चम्मच हरी इलायची
- 1/4 कप बादाम
- 1/4 कप किशमिश
- 1 एक खोया
- 1 कप चीनी
- 200 ग्राम घी
- एक कप मखाने
- 1/4 कप काजू
- 2 बड़े चम्मच नारियल
किमामी सेवइयां बनाने की विधि-
- किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। सूखी सेवई को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें। ध्यान रहे कि सेवई को ज्यादा न भूनें। इसके बाद इसी पैन में घी गर्म करें और मखाने को कुरकुरे होने तक तलें। धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट इन्हें पकाएं। अब 5 से 6 मिनट बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल कर 2 मिनट तक भूनें। आखिर में सूखा नारियल डालें क्योंकि ये जल्दी जलता है इसलिए सावधनी बरतें। इसे फ्राई करने के बाद एक तरफ रख दें।
- इसके बाद एक गहरे पैन में चीनी, खोया, दूध, पानी डालें और अच्छी तरह मिलाए। इसे आंच पर रखें और पहले उबाल आने तक चलाते रहें। चाशनी को गाढ़ा होने तक गैस धीमी कर दें। अब गाढ़ी चाशनी में आधा कप पानी या दूध डालकर एक और उबाल आने दें। इसके बाद भुनी हुईसेवई, सूखे मेवे, मखाना, नारियल का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर लगभग 4-5 मिनट तक पकाएं। अब हरी इलायची पाउडर छिड़क कर अच्छी तरह मिला लें। ढक्कन लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। आंच बंद कर दें। इसे मिलाएं और बादाम, काजू और किशमिश से गार्निश करें। इसके बाद इसे परोसें और इसका आनंद लें।
