मशहूर अभिनेत्री पाइपर लॉरी का 91 वर्ष की उम्र में निधन
मशहूर अभिनेत्री पाइपर लॉरी का लॉस एंजिलिस में उनके आवास पर शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। लॉरी एक मजबूत इच्छाशक्ति वाली अभिनेत्री थीं, जिन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए तीन बार ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था। लॉरी की प्रबंधक ने ईमेल के माध्यम से ‘द एसोसिएटेड’ प्रेस को बताया कि उनका (लॉरी) निधन बढ़ती उम्र संबंधी समस्या की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि लॉरी प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के साथ ही एक अच्छी इंसान भी थीं। लॉरी ने 1949 में रोसेटा जैकब्स के रूप में हॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें जल्द ही ‘यूनिवर्सल इंटरनेशनल’ के साथ काम करने का मौका मिल गया।
उन्होंने रोनाल्ड रीगन, रॉक हडसन और टोनी कर्टिस के साथ फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाईं थीं। लॉरी को तीन शानदार फिल्मों के कारण ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था, जिनमें 1961 में आई 'द हस्लर', 1976 में आई स्टीफन किंग की हॉरर फिल्म 'कैरी' और 1986 में आई रोमांटिक फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड' शामिल हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
