शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक करती नजर आई परिणीति चोपडा चड्ढा
बॉलीवुड की नई दुल्हन यानी परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पहली बार साड़ी में रैंप वॉक करती नजर आईं। परिणीति फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) एक्स लैक्मे फैशन वीक में फैबियाना के लिए शोस्टॉपर बनीं। इस दौरान नई नवेली दुल्हनियां हाथों में चूड़ा और मांग में लाल सिंदूर लगाए नजर आईं। शादी के बाद पहली बार था जब शादी के बाद वह किसी फैशन इवेंट में नजर आईं। परिणीति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा से शादी की। परिणीति अभी नई-नई दुल्हनियां हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी शादी से लेकर नए घर में हुई जबरदस्त एंट्री की वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मिसेज परिणीति बनने के बाद वह पहली बार रैंप वॉक के लिए उतरी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को लोगों ने पसंद नहीं किया।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
