जम्मू-कश्मीर: बारूदी सुंरग में धमाका, सेना का एक जवान घायल
राजौरी/जम्मू, रविवार, 15 अक्टूबर 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के नजदीक रविवार को बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राइफलमैन गुरुचरण सिंह नौशेरा सेक्टर के कलसियान गांव में गश्त पर थे, तभी उनका पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया। उन्होंने बताया कि जवान को नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें विमान के जरिये उधमपुर के कमान अस्पताल भेजा गया। घुसपैठ निरोधक रणनीति के तहत सेना संभावित घुसपैठ रास्तों पर बारूदी सुरंग बिछाती है, ताकि हथियारबंद घुसपैठियों को सीमा पार कर दाखिल होने से रोका जा सके। कई बार बारिश आदि से इन बारूदी सुरंगों का स्थान बदल जाता है और दुर्घटनावश इनमें धमाके हो जाते हैं।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
