फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म डंकी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। मीडिया में इस तरह की अफवाह उड़ी की शाहरुख खान की फिल्म डंकी क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी. इसकी रिलीज डेट को डाल दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म डंकी को लेकर जानकारी दी है कि इसकी रिलीज डेट का टाला नहीं गया है। फिल्म डंकी इस साल अपनी तय तारीख पर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। तरण आदर्श ने यह भी बताया है कि डंकी का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
