शाहिद कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी पूजा हेगड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म में पूजा हेगड़े को लीड फीमेल रोल के लिए चुना गया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी।
निर्देशक रोशन एंड्रयूज़, ज़ी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, पूजा हेगड़े को बोर्ड पर लाना हमारे लिए एक आसान निर्णय था क्योंकि वह बेहद वर्सटाइल और होनहार हैं। जिनभी अभिनेताओं के साथ पूजा की जोड़ी बनी है, उनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री व्यापक रूप से पहचानी जाती है, और हमें यकीन है कि दर्शकों को इस फिल्म में उनका दूसरा पक्ष देखने को मिलेगा। हम पूजा को बोर्ड पर पाकर बहुत खुश हैं।
पूजा हेगड़े ने कहा, यह एक रोमांचक लेकिन अलग कहानी वाली एक बहुत ही खास फिल्म है। रोशन एंड्रयूज बड़े पर्दे पर जादू बुनने के लिए जाने जाते हैं, और मैं इस यात्रा को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, जिससे दर्शक मुझे ऐसी अनोखे और अलग भूमिका में देख सकें। मैं शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं; वह एक शानदार कलाकार हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारा सहयोग यादगार रहेगा।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
